रांची : इनसास की 10 कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची : डेली मार्केट सब्जी मंडी के बगल स्थित दानी बाबू लेन से इनसास की 10 गोली के साथ इस्लाम नगर निवासी मो इम्तियाज उर्फ लालो को डेली मार्केट पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि उसका साथी नामकुम के काली नगर, चायबगान निवासी रंजीत यादव पुलिस की छापामारी की सूचना पाकर फरार हो गया. भागने […]

विज्ञापन
रांची : डेली मार्केट सब्जी मंडी के बगल स्थित दानी बाबू लेन से इनसास की 10 गोली के साथ इस्लाम नगर निवासी मो इम्तियाज उर्फ लालो को डेली मार्केट पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
जबकि उसका साथी नामकुम के काली नगर, चायबगान निवासी रंजीत यादव पुलिस की छापामारी की सूचना पाकर फरार हो गया. भागने के पहले उसने सात गोली वहीं फेंक दिया था़ जबकि तीन गोली इम्तियाज के पास से बरामद किया गया. दोनों वहां गोली बेचने की फिराक में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी और मो इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया गया. यह इनसास गोली सेना, अर्ध सैनिक बल को सप्लाई की जाती है़
कहीं नक्सलियों को सप्लाई ताे नहीं की जानी थी गोली : इनसास राइफल आम लोगों के पास नहीं होता़ इनसास राइफल मुख्य रूप से सेना, अर्धसैनिक बल व पुलिस को दिया जाता है
अब इनसास राइफल नक्सलियों के पास भी है. इनसास राइफल की गोली आम लोगों को आर्म्स का लाइसेंस रहने के बाद भी नहीं मिल सकती है, क्योंकि यह गोली प्रतिबंधित है़ अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि कहीं यह गोली नक्सलियों को तो सप्लाई नहीं की जानी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola