तोरपा : पौलुस सुरीन झापा से लड़ेंगे चुनाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तोरपा : झामुमो से टिकट कटने के बाद विधायक पौलुस सुरीन रविवार को झारखंड पार्टी (होरो गुट) में शामिल हुए. अब वे झापा प्रत्याशी के रूप में तोरपा सीट से चुनाव लड़ेंगे. रविवार को स्व. एनई होरो के आवास पर केंद्रीय अध्यक्ष रिलन होरो सहित अन्य नेताओं के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. […]
विज्ञापन
तोरपा : झामुमो से टिकट कटने के बाद विधायक पौलुस सुरीन रविवार को झारखंड पार्टी (होरो गुट) में शामिल हुए. अब वे झापा प्रत्याशी के रूप में तोरपा सीट से चुनाव लड़ेंगे. रविवार को स्व. एनई होरो के आवास पर केंद्रीय अध्यक्ष रिलन होरो सहित अन्य नेताओं के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर अध्यक्ष रिलन होरो ने कहा कि पौलुस सुरीन तोरपा सीट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे. पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी उनके नामांकन में शामिल रहेंगे.
वहीं श्री सुरीन ने कहा कि झापा झारखंड की माटी की पार्टी है. इसने अलग झारखंड राज्य की नींव रखी थी. एनई होरो ने झारखंड राज्य निर्माण के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. हम चुनाव जीतकर उनके सपनों को पूरा करेंगे. मौके पर अजय तोपनो सहित मुनुरेन तोपनो, विजय होरो, दिलीप होरो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन