रांची : शहीदों के परिजन व 60 पुलिसकर्मी सम्मानित
Updated at : 15 Nov 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सात शहीदों के परिजनों व 60 पुलिसकर्मियों को मुख्य सचिव डीके तिवारी ने सम्मानित किया. 24 जून 2019 को सरायकेला के कुकरुहाट बाजार में तिरुलडीह थाने के पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. इनमें शहीद एएसआइ गोवर्धन पासवान की विधवा निर्मला देवी, एएसआइ मनोधन हांसदा की विधवा मारथा […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर सात शहीदों के परिजनों व 60 पुलिसकर्मियों को मुख्य सचिव डीके तिवारी ने सम्मानित किया. 24 जून 2019 को सरायकेला के कुकरुहाट बाजार में तिरुलडीह थाने के पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए थे.
इनमें शहीद एएसआइ गोवर्धन पासवान की विधवा निर्मला देवी, एएसआइ मनोधन हांसदा की विधवा मारथा मरांडी, आरक्षी धनेश्वर महतो की विधवा सरस्वती देवी ने सम्मान ग्रहण किया. वहीं, नामकुम थाना क्षेत्र के डोकापीढ़ी में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद आरक्षी डिबरू पूर्ति की विधवा लेम्ती पूर्ति और आरक्षी युधिष्ठिर की मां निरसा सुंडी ने सम्मान ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




