ePaper

सीबीएसइ : प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 30 दिसंबर तक लेने का निर्देश, अब 70 में 23 और 30 में 9 होगा पासिंग मार्क्स

Updated at : 13 Nov 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसइ : प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 30 दिसंबर तक लेने का निर्देश, अब 70 में 23 और 30 में 9 होगा पासिंग मार्क्स

12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एफिलिएटेड स्कूलों को अंक पैटर्न की सूची भेजी गयी रांची : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के थ्योरी एग्जाम में 70 अंक वाले विषय में 23 और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक पासिंग मार्क्स होगा. प्रैक्टिकल एग्जाम में 20 में छह अंक लाना जरूरी […]

विज्ञापन
12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एफिलिएटेड स्कूलों को अंक पैटर्न की सूची भेजी गयी
रांची : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के थ्योरी एग्जाम में 70 अंक वाले विषय में 23 और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक पासिंग मार्क्स होगा.
प्रैक्टिकल एग्जाम में 20 में छह अंक लाना जरूरी है. बोर्ड ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को 12वीं के अंक पैटर्न की सूची उपलब्ध करा दी है. वहीं, प्रैक्टिकल के अलावा गणित आदि विषयों में इंटरनल असेस्मेंट को जोड़ा गया है. जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, उनमें इस बार से इंटरनल असेसमेंट का मार्क्स जोड़ा जायेगा.
अधिकतर विषयों में 20 अंक का इंटरनल असेस्मेंट रखा गया है. प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी.नये पैटर्न पर होगा प्री बोर्ड : सीबीएसइ के अनुसार, नये पैटर्न पर सभी स्कूलों को प्री बोर्ड लेना है. इससे परीक्षार्थियों को नये पैटर्न की जानकारी होगी. उन्हें चैप्टर वाइज प्रश्न और उसके अंक की जानकारी भी मिलेगी. सीबीएसइ के क्षेत्रीय को-आॅर्डिनेटर डॉ मनोहर लाल ने बताया कि प्री बोर्ड में नये पैटर्न से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में लाभ होगा.
ऐसा रहेगा इस बार अंकों का पैटर्न
12वीं बोर्ड : थ्योरी
कुल पासिंग
अंक मार्क्स
80 26
70 23
30 09
60 19
प्रैक्टिकल परीक्षा
इंटरनल असेस्मेंट
20 06
प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 30 दिसंबर तक लेने का निर्देश
सीबीएसइ ने प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. संबंधित स्कूलों को प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक कराने का निर्देश दिया गया है. प्री-बोर्ड परीक्षा बदले हुए पैटर्न से करायी जायेगी. बोर्ड ने कहा है कि स्कूल अपनी सुविधानुसार प्री-बोर्ड की परीक्षाएं दो शिफ्ट में (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) करा सकते हैं. बोर्ड की तर्ज पर परीक्षार्थियों को प्री-बोर्ड में भी 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिये जायेंगे.
वहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बदले हुए पैटर्न से प्रश्न आयेंगे. सीबीएसइ ने इस बार के सत्र से सिलेबस व मार्किंग का पैटर्न बदला है. इस वर्ष हर एक विषय में 20 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. साथ ही मूल्यांकन भी नये पैटर्न से होगा. विद्यार्थियों की सहायता के लिए नये पैटर्न का सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola