रांची : मतदाता साक्षरता क्लब होंगे चालू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची जिले के सभी बूथों में चुनाव पाठशाला और स्कूल-कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब (इएलसी) का गठन लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था. इसके अलावा सरकारी कार्यालयों व कॉरपोरेट संस्थानों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया था. लोकसभा चुनाव के बाद इसकी गतिविधि ठप हो गयी थी. लेकिन अब विधानसभा […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले के सभी बूथों में चुनाव पाठशाला और स्कूल-कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब (इएलसी) का गठन लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया था. इसके अलावा सरकारी कार्यालयों व कॉरपोरेट संस्थानों में वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया था.
लोकसभा चुनाव के बाद इसकी गतिविधि ठप हो गयी थी. लेकिन अब विधानसभा चुनाव को लेकर इन सभी को एक बार फिर से चालू किया जायेगा. साथ ही जिन जगहों पर इनका गठन नहीं हुआ है, वहां इसका गठन किया जायेगा.
क्लब, चुनाव पाठशाला और फोरम के माध्यम से कई प्रकार के जागरूकता अभियान चलाये जायेंगे तथा मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा. अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी करें इसके लिए 13, 14 और 15 नवंबर को तीन दिवसीय मतदाता साक्षरता क्लब के लिए नामित किये गये प्रखंडस्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन