रांची में 270 आदर्श बूथ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची जिला अंतर्गत सात विधानसभाओं में होनेवाले चुनाव में 270 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिन्हें आदर्श मतदान केंद्र बनाया जायेगा. इन केंद्रों में मतदाताअों को कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है. इसके तहत सबसे अधिक कांके में 65 आदर्श मतदान केंद्र, रांची में 13, तमाड़ में 29, सिल्ली में 25, खिजरी […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिला अंतर्गत सात विधानसभाओं में होनेवाले चुनाव में 270 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिन्हें आदर्श मतदान केंद्र बनाया जायेगा. इन केंद्रों में मतदाताअों को कई प्रकार की सुविधा प्रदान की जाती है. इसके तहत सबसे अधिक कांके में 65 आदर्श मतदान केंद्र, रांची में 13, तमाड़ में 29, सिल्ली में 25, खिजरी में 43, हटिया में 62 तथा मांडर में 33 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जायेगा.
यह सुविधा मिलेगी
– मतदाताओं की सहायता के लिए बूथ में कुर्सी, पानी और गिलास की व्यवस्था होगी.
– दिव्यांग मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था होगी.
– चूने से पूरे परिसर की मार्किंग करायी जायेगी.
– मतदान केंद्र के मेन गेट को सजाया जायेगा.
– नायलोन की रस्सी से घेरा बनाया जायेगा.
– कमरों में लाइटिंग की व्यवस्था होगी.
– सभी शौचालय साफ-सुथरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन