रातू : सभी के हितैषी थे कार्तिक बाबू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 12:50 AM
विज्ञापन
आदिवासी विकास परिषद ने मनायी कार्तिक उरांव की जयंती, वक्ताअों ने कहा रातू : कार्तिक बाबू सभी के विकास के लिए सोचते थे. उन्हें समाज में बुनियादी समस्याओं की जानकारी थी. जिसे समाप्त करने की हर संभव कोशिश की. उक्त बातें नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कही. वे अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के […]
विज्ञापन
आदिवासी विकास परिषद ने मनायी कार्तिक उरांव की जयंती, वक्ताअों ने कहा
रातू : कार्तिक बाबू सभी के विकास के लिए सोचते थे. उन्हें समाज में बुनियादी समस्याओं की जानकारी थी. जिसे समाप्त करने की हर संभव कोशिश की.
उक्त बातें नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कही. वे अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में आदिवासी बाल विकास विद्यालय रातू में आयोजित पूर्व सांसद कार्तिक उरांव की 95वीं जयंती समारोह में बोल रहे थे. विधायक नवीन जायसवाल, प्रमुख सुरेश मुंडा, मेघा उरांव, देवचरण उरांव ने कार्तिक उरांव के बताये मार्ग पर चलने की अपील की. अतिथियों ने ट्राइबल इंडिया स्मारिका का विमोचन किया तथा परिषद में योगदान के लिए मुनी महतो, सीताराम साहू, शांति देवी, अब्दुल गफ्फार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. अध्यक्षता डॉ लक्ष्मण उरांव व संचालन रंजीत मिश्रा ने किया.
मौके पर नागपुरी गायक मधु मंसूरी, जानकी देवी, विमला देवी समेत राज्य से बाहर के आये प्रतिनिधियों ने लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. समारोह में खोखन सरदार, अनिल भगत, सुशीला किस्पोट्टा, पंचू उरांव, किरण बाला, बिगा उरांव, सरयू सिंह, तुलसी उरांव, ज्योति देवी, रीता भगत, उदय जायसवाल, रामेश्वर उरांव, रोहित सिंह, सुकरा उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
रातू हाइस्कूल मैदान में लगा जतरा
रातू : कार्तिक उरांव की जयंती पर आदिवासी विकास परिषद ग्राम पड़हा संचालन समिति द्वारा रातू हाइस्कूल मैदान में जतरा का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि गरीब परिवार में जन्मे कार्तिक बाबू के जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है.
जतरा में दर्जनों गांव के खोड़हा शामिल हुए. खोड़हा के पाहन को पगड़ी पहनाकर व झंडा देकर सम्मानित किया गया. जतरा में नागपुरी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर हुसे उरांव, देविया उरांव, बंधन कुजूर, चंदर उरांव, नारायण उरांव, राजेंद्र खलखो, नलिन सिंह, विमल उरांव, शंकर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










