#AyodhyaJudgment: पूरे झारखंड में अलर्ट, रांची में धारा-144 लागू

Updated:
विज्ञापन

रांची : अयोध्या भूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद झारखंड की राजधानी रांची में धारा-144 लगा दी गयी है. इस बात की जानकारी रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने दी. उन्होंने कहा कि रांची जिले में 11 तारीख की सुबह तक धारा-144 लगायी गयी है. मैं रांची की जनता से अपील करता […]

विज्ञापन

रांची : अयोध्या भूमि विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद झारखंड की राजधानी रांची में धारा-144 लगा दी गयी है. इस बात की जानकारी रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने दी. उन्होंने कहा कि रांची जिले में 11 तारीख की सुबह तक धारा-144 लगायी गयी है. मैं रांची की जनता से अपील करता हूं कि शांति व्यवस्था बनाये रखें. किसी भी तरह की अफवाह मत फैलाएं और ना ही किसी तरह के अफवाह में विश्‍वास करें. पूरा प्रशासन जिले की सुरक्षा में लगा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आपको बता दें कि फैसले को देखते हुए समस्त झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है. मुख्य सचिव ने फैसले से ठीक आधे घंटे पहले सुबह दस बजे सभी जिला उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था की समीक्षा की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola