रांची : 3253 हथियार में जमा हुए 1480 हथियार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2019 9:09 AM
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर रांची जिला के सभी लाइसेंसधारी हथियार धारकों को जिला प्रशासन ने पांच नवंबर तक अपने सभी हथियार को जमा करने का निर्देश दिया था. इसके तहत 25 अक्तूबर से ही लोगों ने हथियार जमा करने शुरू किये. लेकिन मंगलवार पांच नवंबर तक जिले के 3253 हथियार में […]
रांची : विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर रांची जिला के सभी लाइसेंसधारी हथियार धारकों को जिला प्रशासन ने पांच नवंबर तक अपने सभी हथियार को जमा करने का निर्देश दिया था. इसके तहत 25 अक्तूबर से ही लोगों ने हथियार जमा करने शुरू किये. लेकिन मंगलवार पांच नवंबर तक जिले के 3253 हथियार में से 1480 हथियार जमा हुए हैं.
हथियार जमा किये जाने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राय महिमापत रे ने निर्देश दिया था कि लाइसेंसी हथियार संबंधित थाना, ओपी या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के यहां लोग जमा कर सकते हैं.डीसी ने सभी थाना प्रभारियों और ओपी प्रभारी को निर्देश दिया था कि अपने स्तर से लाइसेंसी हथियार धारक को सूचित कर हथियार जमा करायें. अगर कोई इस अवधि तक हथियार जमा नहीं करता है तो ऐसे लोगों पर शस्त्र अधिनियम नियमावली के तहत लाइसेंस निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










