ePaper

रांची : धर्म कोड के नाम पर हो रहा छल

Updated at : 21 Oct 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : धर्म कोड के नाम पर हो रहा छल

जतरा मैदान : केंद्रीय सरना समिति की सरना कोड महारैली में वक्ताओं ने कहा रांची : केंद्रीय सरना समिति ने जतरा मैदान (बरियातू) में रविवार को सरना कोड महारैली का आयोजन किया. महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि सरकार सरना कोड के नाम पर छल रही है़ सरकार ने आश्वासन देकर भी अब तक पूरा […]

विज्ञापन

जतरा मैदान : केंद्रीय सरना समिति की सरना कोड महारैली में वक्ताओं ने कहा

रांची : केंद्रीय सरना समिति ने जतरा मैदान (बरियातू) में रविवार को सरना कोड महारैली का आयोजन किया. महासचिव संजय तिर्की ने कहा कि सरकार सरना कोड के नाम पर छल रही है़ सरकार ने आश्वासन देकर भी अब तक पूरा नहीं किया है़ गुमला जिला अध्यक्ष हांदू भगत ने कहा कि 70 सालों से विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरना समुदाय के लोगों को बरगलाया है़

लोहरदगा सरना समिति के अध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि सरना समाज जाग चुका है़ चुनाव में नोटा दबा कर इसका जवाब दिया जायेगा़ केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं, संस्कृति खतरे में है़ सरना कोड नहीं होने से मूल आदिवासियों की पहचान सवालों के घेरे में है़ जिलों में सरना कोड नहीं, तो वोट नहीं अभियान चलायेंगे़ निशा भगत ने कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए़ इससे पूर्व स्व कार्तिक उरांव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. महारैली में ललित कच्छप, अमर तिर्की, विनय उरांव, अशोक उरांव, नमित हेमरोम, इंद्रमणि तिग्गा, पारो मुंडा, मनीता देवी, राजन भेंगरा, योगेंद्र उरांव, भवानी मुंडा का स्वागतकिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola