कांके : मंडल अध्यक्षों को 23 सूत्री चुनावी टास्क मिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कांके : भाजपा ग्रामीण की विशेष बैठक बोड़ेया में ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. इसकी शुरुआत दक्षिण प्रमंडलीय प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो अजीत प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया. बैठक में विधायक राम कुमार पहान, गंगोत्री कुजूर, डॉ जीतूचरण राम ने पार्टी निर्देशों […]
विज्ञापन
कांके : भाजपा ग्रामीण की विशेष बैठक बोड़ेया में ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. इसकी शुरुआत दक्षिण प्रमंडलीय प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो अजीत प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
बैठक में विधायक राम कुमार पहान, गंगोत्री कुजूर, डॉ जीतूचरण राम ने पार्टी निर्देशों के अनुसार राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं व मंडल अध्यक्षों को 23 सूत्री चुनावी टास्क पूरी करने का निर्देश दिया. श्री प्रकाश ने संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व घर-घर पहुंचाने को कहा. बैठक में रांची जिला के 31 मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.
बैठक में पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा, अनिल टाइगर, प्रभात भूषण महतो, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, आरती कुजूर, संगीता प्रजापति, चंद्रदीप कुमार, सुकेश तिवारी, किरण देवी, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन