रांची : 64 सिटी मैनेजर का तबादला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : नगर विकास विभाग में 64 सिटी मैनेजर का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना 16 अक्तूबर को जारी कर दी गयी है. तबादला आदेश नगर विकास विभाग के अंतर्गत नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने जारी किया गया. सिटी मैनेजरों को अलग-अलग नगर निकाय में भेजा गया है. रांची […]
विज्ञापन
रांची : नगर विकास विभाग में 64 सिटी मैनेजर का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना 16 अक्तूबर को जारी कर दी गयी है. तबादला आदेश नगर विकास विभाग के अंतर्गत नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने जारी किया गया. सिटी मैनेजरों को अलग-अलग नगर निकाय में भेजा गया है.
रांची नगर निगम की सिटी मैनेजर स्वाति राज को चास, संदीप कुमार को जमशेदपुर, फरहत अनिसी को हजारीबाग, अंबुज कुमार सिंह को जमशेदपुर, मृत्युंजय पांडेय को जमशेदपुर भेजा गया. वहीं धनबाद के संतोष कुमार, लोहरदगा के आफताब आलम, खूंटी के विजय कुमार, फुसरो के रूपेश रंजन, रामगढ़ की निम्मी कुमारी, मृत्युंजय कुमार व हजारीबाग के विकास चंद्रा को रांची नगर निगम में सिटी मैनेजर के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन