दिवाली के आसपास हो सकती है झारखंड विस चुनाव की घोषणा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा दिवाली (27 अक्तूबर) के एक-दो दिन बाद हो सकती है. 17 अक्तूबर को चुनाव आयोग की टीम झारखंड आयेगी. हालांकि, चुनाव आयुक्तों के झारखंड भ्रमण की तिथि अभी तय नहीं है. आयुक्तों के लौटने के बाद दिल्ली से चुनाव आयोग राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा दिवाली (27 अक्तूबर) के एक-दो दिन बाद हो सकती है. 17 अक्तूबर को चुनाव आयोग की टीम झारखंड आयेगी. हालांकि, चुनाव आयुक्तों के झारखंड भ्रमण की तिथि अभी तय नहीं है.
आयुक्तों के लौटने के बाद दिल्ली से चुनाव आयोग राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता है. रांची आनेवाली चुनाव आयोग की टीम में उप आयुक्त सुदीप जैन और संदीप सक्सेना, डीजी दिलीप शर्मा व धीरेंद्र ओझा के अलावा सचिव अरविंद आनंद शामिल होंगे. 18 अक्तूबर तक टीम चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेगी. टीम सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों से बात करेगी. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से भी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




