रांची : गैंग के लोगों को वेतन देता था धीरज जालान

Updated:
विज्ञापन

सब्जी बाजार के साथ-साथ भीड़ वाले इलाके में चाेरी करवाता था मोबाइल रांची : किशोरों को पैसे की लालच देकर धीरज जालान अपने गैंग में शामिल कर लेता था और उनसे सब्जी बाजार व भीड़ वाले इलाके में मोबाइल चोरी करवाता था किशोर मोबाइल चुराने के बाद धीरज को दे देते थे. वह इसके बदले […]

विज्ञापन

सब्जी बाजार के साथ-साथ भीड़ वाले इलाके में चाेरी करवाता था मोबाइल

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची : किशोरों को पैसे की लालच देकर धीरज जालान अपने गैंग में शामिल कर लेता था और उनसे सब्जी बाजार व भीड़ वाले इलाके में मोबाइल चोरी करवाता था

किशोर मोबाइल चुराने के बाद धीरज को दे देते थे. वह इसके बदले में उन्हें कुछ रुपये दे देता था़ इतना ही नहीं वह महिलाओं का पर्स भी चोरी करने को कहता था़ क्योंकि अधिकतर महिलाएं पर्स में पैसे के अलावा मोबाइल भी रखती है़ं

वाहन चाेर से बना सरगना: जानकारी के मुताबिक धीरज जालान पहले वाहन चोरी करता था दो पहिया वाहन चोरी कर बेचने पर ज्यादा फायदा दिखा तो चार पहिया भी चोरी करने लगा़ उसके बाद वह गिरोह का सरगना बन गया़ वह वाहन चोरी करने के लिए वेतन देकर आदमी रखने लगा़

खुद रेकी कर जगह और समय गिरोह के सदस्यों को बताता था. इसके बाद गिराेह के सदस्य दो व चार पहिया वाहन चोरी कर उसे लाकर देते थे और वह बदले में दो से पांच हजार रुपये देता था़ बाद में वह दो पहिया वाहनों 10 से 12 हजार रुपये में बेच देता था़ मालूम हो कि धीरज के घर से पुलिस ने 20 लैपटॉप के अलावा 34 लैपटॉप बैग भी बरामद किया था़

कुणाल है सॉफ्टवेयर इंजीनियर : डोरंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार नामकुम के केतारी बागान निवासी कुणाल पासवान सॉफ्टवेयर इंजीनियर है़ वह मिनटों में कोई भी मोबाइल हैक कर लेता है़ मोबाइल हैक कर किसी के बैंक का पासवर्ड आदि पता कर रुपया निकालने का भी काम करता है़

गौरतलब है कि डोरंडा के सब्जी बाजार में डॉ रंजन देव की कार से मोबाइल, लैपटॉप व पासपोर्ट चोरी करने के बाद उसे डोरंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसकी निशानदेही पर धीरज जालान के घर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का सामान पुलिस ने बरामद किया था़ साथ ही पुलिस को धीरज जालान के नेटवर्क का भी पता चला़

कुणाल के साथ-साथ धीरज के पिता को भेजा जेल : कुणाल पासवान को डोरंडा व धीरज जालान के पिता श्याम सुंदर जालान को सुखदेवनगर पुलिस ने जेल भेज दिया़ श्याम सुंदर जालान का अपर बाजार के गांधी चौक में दुकान है़ धीरज के पास से चोरी का सामान मिलने पर उसके पिता को भी सुखदेवनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola