रांची : विनीत कोठारी का हुआ अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

रांची : होटल लैंड मार्क के मालिक अजीत कोठारी के पुत्र विनीत कोठारी का अंतिम संस्कार मंगलवार को हरमू मुक्ति धाम में किया गया़ विनीत के पुत्र यशवर्धन ने मुखाग्नि दी़ मोरहाबादी स्थित टैगोर इनक्लेव स्थित अर्पित हाउस से विनीत कोठारी की अंतिम यात्रा निकली. उठावना शुक्रवार को दिन के तीन बजे से पांच बजे […]

विज्ञापन
रांची : होटल लैंड मार्क के मालिक अजीत कोठारी के पुत्र विनीत कोठारी का अंतिम संस्कार मंगलवार को हरमू मुक्ति धाम में किया गया़ विनीत के पुत्र यशवर्धन ने मुखाग्नि दी़ मोरहाबादी स्थित टैगोर इनक्लेव स्थित अर्पित हाउस से विनीत कोठारी की अंतिम यात्रा निकली. उठावना शुक्रवार को दिन के तीन बजे से पांच बजे तक होगा़
विनीत के अंतिम संस्कार में राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, रांची क्लब के संदीप कपूर, कुंदन कश्यप, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबरेवाल, आरके सरावगी, गुलशन लाल अजमानी, विष्णु बुधिया, टेंट एंड डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलक अजमानी, सुशील वर्मा, लायंस क्लब के सदस्य, कोलकाता से आये विनीत कोठारी के सहयोगी व्यवसायी, आनंद कोठारी सहित दिल्ली से आये दर्जनों लोग शामिल हुए़
जेएससीए में शोक सभा का आयोजन: दूसरी ओर जेएससीए हुई. जेएससीए के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा विनीत की कमी जेएससीए परिवार को हमेशा खलेगी़ उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम-सब उनके परिजनों के साथ हैं.
शोकसभा में जेएससीए के सचिव संजय सहाय, देवाशीष चक्रवर्ती, चंचल दत्ता गुप्ता, एके सिंह, जय कुमार सिन्हा, किशोर चंद्रा, सुनील सिंह, सुरेंद्र कुमार काका, सौमित पटनायक, रमेश सिंह, अमित लाखोटिया, अनिल मिश्रा सहित अन्य शामिल हुए़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola