ePaper

रांची : महानगर भाजपा का विशेष अभियान 12 से

Updated at : 11 Oct 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महानगर भाजपा का विशेष अभियान 12 से

रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से 12 अक्टूबर से सभी 17 मंडलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही मंडल प्रभारियों से बूथ स्तर की जानकारी ली जायेगी. अभियान के दौरान मंडल कोर कमेटी और शक्ति केंद्र की बैठक कर सांगठनिक संरचना की समीक्षा कर इसे […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा रांची महानगर की ओर से 12 अक्टूबर से सभी 17 मंडलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही मंडल प्रभारियों से बूथ स्तर की जानकारी ली जायेगी. अभियान के दौरान मंडल कोर कमेटी और शक्ति केंद्र की बैठक कर सांगठनिक संरचना की समीक्षा कर इसे अंतिम रूप दिया जायेगा.
इसमें मोहल्ला कमेटी के साथ ही बूथ स्तर पर अपार्टमेंट प्रमुख का गठन कर संगठन के कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. महानगर भाजपा अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि मिशन 2019 को लेकर महानगर भाजपा की तैयारी जोरों पर है. विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व यह उनकी अंतिम तैयारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola