दुर्गा पूजा: प्रशासन ने रांची के इस पूजा पंडाल को बताया असुरक्षित, हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा फिर…

रांची : जिला प्रशासन ने कोकर दुर्गापूजा समिति के पंडाल को असुरक्षित बताते हुए नोटिस जारी किया है. बड़गाई सीओ ने पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल चटर्जी व सचिव सह पार्षद अर्जुन यादव को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि केदारनाथ के प्रारूप पर बने पंडाल की सीढ़ी तकनीकी रूप से असुरक्षित है. इससे […]
रांची : जिला प्रशासन ने कोकर दुर्गापूजा समिति के पंडाल को असुरक्षित बताते हुए नोटिस जारी किया है. बड़गाई सीओ ने पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल चटर्जी व सचिव सह पार्षद अर्जुन यादव को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि केदारनाथ के प्रारूप पर बने पंडाल की सीढ़ी तकनीकी रूप से असुरक्षित है.
इससे भीड़ के प्रवेश करने पर अप्रिय घटना हो सकती है. जनहित को देखते हुए इस रास्ते का विकल्प खोजने को कहा गया है. शनिवार की शाम पांच बजे जब इससे संबंधित नोटिस पूजा समिति के सदस्यों ने लेने से इनकार किया, तो पंडाल पर नोटिस चस्पां कर दिया गया. समिति के सदस्य इसका विरोध करते हुए सड़क पर धरना देने लगे. लाइटिंग बंद कर दी गयी.
सूचना मिलने पर श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव व ललित ओझा समेत अन्य लोग पहुंचे और पांच घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद फिर से इस पंडाल में पूजा शुरू हुई और लाइटिंग अॉन की गयी. इधर समिति के सचिव सह पार्षद अर्जुन यादव का दावा है कि सीढ़ी पूरी तरह सुरक्षित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










