आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल समाप्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राज्य भर की 38432 अांगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी करीब 75 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है. इससे पहले वार्ता के लिए सरकार के सहमत होने पर हड़ताल स्थगित कर दी गयी थी.दुमका में शनिवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी तथा झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के […]
विज्ञापन
रांची : राज्य भर की 38432 अांगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी करीब 75 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है. इससे पहले वार्ता के लिए सरकार के सहमत होने पर हड़ताल स्थगित कर दी गयी थी.दुमका में शनिवार को समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी तथा झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री से मिले आश्वासन पर यूनियन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की. पूजा की छुट्टी के बाद आंगनबाड़ी कर्मी अपने-अपने परियोजना कार्यालय में योगदान देंगी.
यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्री के दुमका आवास पर हुई मुलाकात में अांगनबाड़ी कर्मियों की चयन मुक्ति वापस लेने तथा मानदेय वृद्धि के मुद्दे पर निर्णय के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति की बैठक 10 अक्तूबर को कराने पर सहमति बनी.
इसके बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि मानदेय वृद्धि सहित अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मी 16 अगस्त से हड़ताल और भूख हड़ताल कर रहे थे. मंत्री के साथ वार्ता में संताल परगना प्रमंडल की यूनियन अध्यक्ष पंपा मल्ला, दुमका जिलाध्यक्ष सहनारा खातून, दुमका कोषाध्यक्ष प्रतिमा देवी, दुमका आंगनबाड़ी सेविका नूतन देवी, प्रखंड अध्यक्ष ज्योति मुर्मू, प्रखंड सचिव अमला तथा जामा प्रखंड अध्यक्ष मार्सेला हेम्ब्रोंम शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन