रांची : पांचवीं डिप्टी कलक्टर सीमित परीक्षा 20 और 23 अक्तूबर को
Updated at : 04 Oct 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

668 प्रधानाध्यापक की नियुक्ति का विज्ञापन रद्द प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों की जानकारी मांगी रांची : वर्ष 2002 में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की गयी शिक्षक नियुक्ति के बारे में जिलों से जानकारी मांगी गयी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षकों की पुरानी पेंशन/सामान्य भविष्य […]
विज्ञापन
668 प्रधानाध्यापक की नियुक्ति का विज्ञापन रद्द
प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों की जानकारी मांगी
रांची : वर्ष 2002 में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की गयी शिक्षक नियुक्ति के बारे में जिलों से जानकारी मांगी गयी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधीक्षक से शिक्षकों की पुरानी पेंशन/सामान्य भविष्य निधि व नियुक्ति वरीयता के बारे में जानकारी मांगी है. एक सप्ताह के अंदर जानकारी देने को कहा गया है.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में नियुक्ति के लिए जमा लिये गये आवेदन के आधार पर 2003 से 2005 तक अलग-अलग वर्षों में नियुक्ति हुई थी. 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. शिक्षकों का कहना है कि जब एक ही नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सभी नियुक्ति हुई है, तो फिर 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




