रांची : शामिल होने तामझाम से आये थे शिवपूजन मेहता, हो गया हाई वोलटेज ड्रामा
Updated at : 04 Oct 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के पीछे आयोजित मिलन समारोह में जब शशिभूषण प्रसाद मेहता को माला पहनाया जा रहा था, तब इधर हो रही थी धक्का-मुक्की रांची : झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले पांकी के कुशवाहा शिवपूजन प्रसाद मेहता पूरे तामझाम के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे़ वह बड़ी भीड़ लेकर आये थे़ भाजपा […]
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के पीछे आयोजित मिलन समारोह में जब शशिभूषण प्रसाद मेहता को माला पहनाया जा रहा था, तब इधर हो रही थी धक्का-मुक्की
रांची : झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले पांकी के कुशवाहा शिवपूजन प्रसाद मेहता पूरे तामझाम के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे़ वह बड़ी भीड़ लेकर आये थे़ भाजपा कार्यालय के पीछे मिलन समारोह आयोजित था़ डॉ मेहता को शामिल कराने के कार्यक्रम में हंगामे का अंदेशा पहले से था़ अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व उपाध्यक्ष आदित्य साहू मंच पर थे़ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह भी पहुंचे थे़ मंच से ज्यों ही डॉ मेहता का नाम पुकारा गया, पूरा माहौल बिगड़ गया़
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की वार्डन रहीं स्व सुचित्रा मिश्रा के बेटे मंच के सामने ही थे़ दोनों बेटे ज्वाइनिंग का विरोध करते हुए मंच पर चढ़ गये़ मिलन समारोह में पहली बार हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ़ धक्का-मुक्की और जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगे़ भाजपा नेता दृश्य देख कर अवाक थे़
डॉ मेहता को माला पहनाया जा रहा था, इधर हंगामा चल रहा था़ स्व सुचित्रा के बेटे अभिषेक और आशुतोष के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की हो रही थी़ अभिषेक का हेलमेट छीन कर डॉ मेहता के समर्थकों ने मारपीट की़ स्व सुचित्रा के छोटे बेटे आशुतोष मां की तस्वीर लहरा रहे थे, तो एक समर्थक ने मंच से ही उसे धक्का दे दिया़
अध्यक्ष से मिलने पहले कार्यालय पहुंचे बेटे, नेताओं ने लौटाया : स्व सुचित्रा मिश्रा के बेटे कार्यक्रम से पहले ही भाजपा कार्यालय पहुंच गये थे़ अभिषेक व आशुतोष के साथ उनकी मामी ललिता पांडेय व कुछ महिलाएं थी़ं ये लोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से मिलने पहुंचे थे़ इनको भाजपा कार्यालय से लौटा दिया गया़ कार्यालय प्रभारी हेमंत दास के साथ इनकी नोंक-झोंक भी हुई़
गेट पर ताला लटका : हो-हंगामा के बाद भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया़ तब स्व सुचित्रा के बेटे व उनके साथ आयीं महिलाएं गेट के बाहर खड़ी हाे गयी़ं ये पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे थे़
ज्वाइनिंग से कई नेता रहे दूर, महासचिव-मंत्री नहीं दिखे : डॉ मेहता के ज्वाइनिंग के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के कई नेता नहीं दिखे़ महासचिव व मंत्री कार्यक्रम से दूर थे़
पुलिस ने लिखित आवेदन लिया : मौके पर पहुंची अरगोड़ा पुलिस ने स्व सुचित्रा के परिजन से लिखित शिकायत ली़ बेटों का कहना था कि पुलिस डॉ मेहता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करे़ मामी ललिता पांडेय कह रही थीं कि उनके साथ गुंडोें ने मारपीट की है़ खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी़
मारपीट पर बिफरे राजनीितक दल, भाजपा को कोसा
असामाजिक तत्वों का संगठन है भाजपा : कांग्रेस : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा असामाजिक तत्वों का संगठन बन गयी है़ सुचिता मिश्रा हत्याकांड के आरोपी शशि भूषण मेहता के भाजपा में शामिल होने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के सामने गुंडागर्दी की गयी.
गरीब परिवार के साथ अन्याय करने वालों को जनता सबक सिखायेगी. श्री दुबे ने सुचित्रा मिश्रा के बेटे और भाभी के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए उनको सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. प्रेस कांफ्रेंस में राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता, ज्योति सिंह मथारू मौजूद थे.
नैतिकता व सुचिता की बात ना करे भाजपा : झाविमो : झाविमो के महासचिव खालिद खलील ने कहा है कि स्व सुचित्रा मिश्रा के परिजन न्याय की मांग लेकर भाजपा कार्यालय गये थे, लेकिन उनके साथ मारपीट की गयी़ भाजपा के लिए अब नैतिकता व सुचिता बीते दिनों की बात हो चली है़
झाविमो महिला मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा यादव ने कहा कि सुचित्रा मिश्रा के हत्या के आरोपी को भाजपा ने शामिल कराया है़ भाजपा में आने के बाद श्री मेहता के सारे पाप धुल जायेंगे़ नारी सशक्तिकरण की बात भाजपा के लिए बेमानी है़
भाजपा का चाल-चरित्र सामने आ गया है : जदयू : जदयू नेता प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र सामने आ गया है़ इस पार्टी से नैतिकता की उम्मीद करना ही बेमानी होगी़ झामुमो और भाजपा के चरित्र में कोई अंतर नहीं है़ भाजपा अपराधियों को पनाह दे रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




