रांची : पीवीटीजी अस्पताल रामगढ़ की संबद्धता फिर हुई बहाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : स्वास्थ्य विभाग के तहत झारखंड राज्य आरोग्य समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा पर अमल करते हुए पीवीटीजी अस्पताल, रामगढ़ को अायुष्मान भारत योजना के तहत फिर से सूचीबद्ध कर दिया है. प्रभात खबर में रविवार को इससे संबंधित खबर छपने के बाद रविवार को ही समिति के चिकित्सा प्रभारी डॉ […]

विज्ञापन
रांची : स्वास्थ्य विभाग के तहत झारखंड राज्य आरोग्य समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा पर अमल करते हुए पीवीटीजी अस्पताल, रामगढ़ को अायुष्मान भारत योजना के तहत फिर से सूचीबद्ध कर दिया है. प्रभात खबर में रविवार को इससे संबंधित खबर छपने के बाद रविवार को ही समिति के चिकित्सा प्रभारी डॉ रितेश रंजन ने अस्पताल प्रबंधन को मेल भेज कर इसकी सूचना दी है.
साथ ही यह भी कहा है कि अस्पताल ने रोगियों के इलाज मद में अस्पताल के दावों का भुगतान एक तय समय में कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि अस्पताल की सूचीबद्धता समाप्त करने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने रांची में इसकी सुनवाई की थी. आयोग ने समिति की शिकायत को खारिज करते हुए अस्पताल को फिर से सूचीबद्ध करने तथा इसका बकाया भुगतान करने को कहा था.
इधर मूल अनुशंसा के बाद इससे संबंधि��� दो स्मार पत्र देने के बावजूद अस्पताल की संबद्धता बहाल नहीं की गयी थी. इस पर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सहित समिति के पदाधिकारियों को समन करने की बात कही थी. इधर इस अाशय की खबर छपने के बाद अस्पताल को सूचीबद्ध कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola