बुंडू के गुरुकुल विद्यालय में स्थापना दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर बरसाए फूल
बुंडू के गुरुकुल विद्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस | प्रभात खबर
बुंडू के गुरुकुल विद्या निकेतन में विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस खास मौके पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.
बुंडू. गुरुकुल विद्या निकेतन, बुंडू में बुधवार को विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को बैज पहनाकर, तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत माता और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक उज्ज्वल चंद्र धीवर ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. एक शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि गुरुकुल विद्यालय लंबे समय से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों के विकास पर जोर देता रहा है.
मौके पर गुरुकुल परिवार के उपाध्यक्ष श्विनय जायसवाल, सदस्य दिलीप दास, प्रधानाध्यापक उज्ज्वल चंद्र धीवर, उप प्रधानाध्यापक पंचानन महतो, शिक्षक अंबुज दत्ता, अर्जुन गोराई सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए