लापुंग : टेंपो पलटने से एक की मौत, आठ लोग घायल

Updated at : 28 Sep 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
लापुंग : टेंपो पलटने से एक की मौत, आठ लोग घायल

लापुंग : थाना क्षेत्र के गुमी मोड़ के पास टेंपो पलटने से उस पर सवार बुधनी उरांइन (60 वर्ष) की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल रामेश्वर उरांव, सुमति उरांव व बुधनी उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया है. जबकि लाली मुंडा, विनोद मुंडा […]

विज्ञापन

लापुंग : थाना क्षेत्र के गुमी मोड़ के पास टेंपो पलटने से उस पर सवार बुधनी उरांइन (60 वर्ष) की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल रामेश्वर उरांव, सुमति उरांव व बुधनी उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया है. जबकि लाली मुंडा, विनोद मुंडा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

टेंपो पबिरा से सापुकेरा बाजार जा रहा था. पुलिस बुधनी उरांइन का शव कब्जे में लेकर थाना लायी है. शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. थाना प्रभारी विकास कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola