रांची : जेबीवीएनएल तैयार कर रहा नये टैरिफ का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नये टैरिफ का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. इसके लिए जेबीवीएनएल का कॉमर्शियल एवं रेवेन्यू विभाग तैयारी में जुट गया है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास टैरिफ जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है. जेबीवीएनएल निर्धारित समय तक […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए नये टैरिफ का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. इसके लिए जेबीवीएनएल का कॉमर्शियल एवं रेवेन्यू विभाग तैयारी में जुट गया है.
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास टैरिफ जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है. जेबीवीएनएल निर्धारित समय तक टैरिफ जमा करने की तैयारी कर रहा है. बताया गया कि नये टैरिफ में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया जा सकता है. पिछली बार जेबीवीएनएल ने आयोग के पास 40 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, पर आयोग ने 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मंजूरी दी थी.
निगम को प्रतिमाह 150 करोड़ रुपये का घाटा : वितरण निगम के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दिये जाने के बावजूद निगम को प्रतिमाह लगभग 150 करोड़ रुपये का घाटा होता है. निगम 450 करोड़ रुपये की बिजली खरीदता है. इसके एवज में करीब 300 करोड़ के बिल की ही वसूली होती है. यही वजह है कि इस बार टैरिफ में 20 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की जायेगी.
डाटा को किया जा रहा अपडेट : टैरिफ को लेकर सभी एरिया बोर्ड से डाटा अपडेट कर मंगाया जा रहा है. इसमें कितने उपभोक्ता हैं, कितनों के घरों में मीटर लग चुका है, कहां सिंगल बल्ब कनेक्शन है और बिजली की खपत कितनी है जैसे डाटा अपडेट किये जा रहे हैं. वहीं एकाउंट को भी अपडेट किया जा रहा है, ताकि अॉडिट पूरा हो सके. बताया गया कि 15 नवंबर तक सारे कार्य पूरे कर लिये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola