रांची : मानदेय के बदले वेतनमान पर विचार

Updated at : 27 Sep 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मानदेय के बदले वेतनमान पर विचार

उच्चस्तरीय कमेटी ने पारा शिक्षकों की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया रांची : पारा शिक्षकों की नियमावली का ड्राफ्ट झारखंड शिक्षा परियोजना की उच्चस्तरीय कमेटी ने तैयार किया है. इसमें सरकार पर पड़नेवाले वित्तीय भार से लेकर कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है. पारा शिक्षक वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं. […]

विज्ञापन
उच्चस्तरीय कमेटी ने पारा शिक्षकों की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया
रांची : पारा शिक्षकों की नियमावली का ड्राफ्ट झारखंड शिक्षा परियोजना की उच्चस्तरीय कमेटी ने तैयार किया है. इसमें सरकार पर पड़नेवाले वित्तीय भार से लेकर कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है. पारा शिक्षक वेतनमान देने की मांग कर रहे हैं. सरकार भी उन्हें वेतनमान देने पर विचार कर रही है. हालांकि पारा शिक्षकों की नियुक्ति न तो स्वीकृत पद पर हुई है और न ही नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन हुआ है.
ऐसे में वेतनमान देने में परेशानी हो सकती है. इसलिए विकल्प के तौर पर कमेटी पारा शिक्षकों की मानदेय बढ़ोतरी पर भी विचार कर रही है. इस स्थिति में मानदेय में बढ़ोतरी के साथ प्रति वर्ष तय वृद्धि का लाभ देने पर विचार हो रहा है. वेतनमान का मॉडल लागू हुआ, तो 5200 से 20200 तक का वेतनमान मिल सकता है. इसमें पारा शिक्षकों को ग्रेड पे भी दिया जा सकता है. अभी पारा शिक्षकों को अधिकतम 15 हजार व न्यूनतम 12 हजार रुपये मानदेय मिलता है.
पास करना होगा शिक्षक पात्रता परीक्षा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा प्रति वर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी. शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे.
राज्य में वर्तमान में शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल व शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त दो कोटि के पारा शिक्षक हैं. शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल पारा शिक्षकों को सबसे अधिक मानदेय दिया जाता है. नियमावली बनने के बाद भी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास पारा शिक्षकों को अधिक मानदेय देने का प्रस्ताव है.
परीक्षा में शामिल हो बन सकते हैं स्थायी शिक्षक : स्थायी शिक्षक नियुक्ति के लिए होनेवाली परीक्षा में शामिल होकर पारा शिक्षक स्थायी शिक्षक बन सकते हैं. वर्तमान में भी शिक्षक नियुक्ति में 50 फीसदी पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित है. पारा शिक्षकों की सेवा संतोषप्रद रहने पर वह भी 60 वर्ष तक कार्य कर सकेंगे. शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप छात्र शिक्षक अनुपात का निर्धारण किया जायेगा.
पारा शिक्षकों को अभी मिल रहा मानदेय
कक्षा एक से पांच
प्रशिक्षित एवं टेट सफल 14000
केवल प्रशिक्षित 12000
कक्षा छह से आठ
प्रशिक्षित एवं टेट सफल 15000
केवल प्रशिक्षित 13000
पारा शिक्षकों ने दुर्गा पूजा तक स्थगित किया आंदोलन
रांची एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक मोरहाबादी में हुई. बैठक में नियमावली को लेकर हुई कमेटी की बैठक के बारे में पारा शिक्षकों को बताया गया. बैठक में दुर्गा पूजा तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया. पारा शिक्षकों ने नियमावली बनने तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम की घोषणा की थी. इसके तहत राज्य के पारा शिक्षक मोरहाबादी में जमा हुए थे.
पारा शिक्षकों के सुझाव पर फाइनल होगी नियमावली
रांची : राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों की नियमावली के फाइनल हाेने में अभी और समय लगेगा. अब पारा शिक्षकों के सुझाव आने के बाद ही नियमावली को फाइनल किया जायेगा. नियमावली बनाने को लेकर शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई.
मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा नियमावली को लेकर तैयार ड्राफ्ट पर विचार किया गया. बैठक में कमेटी ने नियमावली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया. बैठक में पारा शिक्षकों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था. शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola