अब भी भाव खा रहा है प्याज, रुला रहा है लोगों को, बढ़ती कीमत को लेकर बैठक आज

Updated at : 24 Sep 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
अब भी भाव खा रहा है प्याज, रुला रहा है लोगों को, बढ़ती कीमत को लेकर बैठक आज

रांची : राजधानी में प्याज 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. डेली मार्केट सहित अन्य सब्जी मंडियों में फिलहाल यही खुदरा भाव चल रहा है. वहीं, मध्यम दर्जे के प्याज का भाव 45 रुपये प्रति किलो है. इधर, डेली मार्केट की थोक दुकानों में प्याज 46 से 48 रुपये प्रति किलो […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी में प्याज 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है. डेली मार्केट सहित अन्य सब्जी मंडियों में फिलहाल यही खुदरा भाव चल रहा है.
वहीं, मध्यम दर्जे के प्याज का भाव 45 रुपये प्रति किलो है. इधर, डेली मार्केट की थोक दुकानों में प्याज 46 से 48 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. जबकि, पंडरा स्थित थोक मंडी में प्याज की कीमत 45 से 48 रुपये के बीच है. इस बीच लो ग्रेड के प्याज की बिक्री बढ़ गयी है. खुदरा बाजार में इस तरह का प्याज 35 से 40 रुपये प्रति किलो और थोक मंडी में 30 से 35 रुपये प्रति किलो चल रहा है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तक राजधानी में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी थी.
उसके बाद इसमें करीब 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी है. इस संबध में प्याज विक्रेता नौशाद ने बताया कि प्याज की कीमत पिछले कुछ दिनों से स्थिर है. उन्होंने बताया कि आवक कम होने और माल भाड़ा बढ़ने के कारण प्याज की कीमतों में तेजी आयी है. इससे बिक्री पर भी असर पड़ रहा है.
पहले लोग जहां ढाई से पांच किलो तक प्याज खरीदते थे, वहीं अब एक किलो या आधा किलो में काम चला रहे हैं. व्यवसायियों का कहना है कि 15-20 दिनों में के बाद प्याज की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है. उधर, थोक में सादा आलू नौ रुपये, लाल आलू 10 रुपये अौर अल्टीमेटम आलू 12 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है.
प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर बैठक आज
रांची : खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से झारखंड व रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व सचिव सहित आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ को सूचित किया गया है कि 24 सितंबर को प्याज की बढ़ती कीमतों से संबंधित बैठक में वे हिस्सा लें.
विभाग के उप सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय मंत्री सरयू राय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दिन के 11 बजे से होगी. इसमें प्याज की अप्रत्याशित बढ़ती कीमत के कारण तथा इस पर नियंत्रण के उपायों पर बात होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola