कांग्रेस: एक परिवार, एक टिकट पर हो सकती है बात : डॉ रामेश्वर उरांव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने रविवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव से मुलाकात की. दोनों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. खासकर कांग्रेस पर परिवारवाद के लगने वाले आरोप को देखते हुए एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट देने को लेकर बातचीत […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने रविवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव से मुलाकात की. दोनों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. खासकर कांग्रेस पर परिवारवाद के लगने वाले आरोप को देखते हुए एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट देने को लेकर बातचीत हुई. यह भी चर्चा की गयी कि प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ कर अगर कोई पदाधिकारी चुनाव लड़ता है, तो उसे पद छोड़ना होगा.
पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद देने की मांग बहुत पहले से चल रही है. इस संबंध में पूछने पर डॉ उरांव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत की गयी. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टिकट व अन्य बिंदुओं पर विचार किया जायेगा. अभी महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. जब सीटें तय हो जायेंगी, तो उम्मीदवारों की दावेदारी पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद कांग्रेस के चुनाव अभियान में तेजी आयेगी.
कई केंद्रीय नेता झारखंड में प्रचार करने आयेंगे. इसको लेकर प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनायी जायेगी. फिलहाल पार्टी की ओर से जिलों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola