रांची : गरीब रथ मुरी में रुकेगी, महुदा में शालीमार-गोरखपुर ट्रेन का स्टॉपेज
Updated at : 14 Sep 2019 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877/12878) मुरी स्टेशन पर भी रुकेगी. इस बाबत कोलकाता स्थित दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय से सर्कुलर जारी कर दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. रांची से रवाना होने के बाद गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 5:38 बजे मुरी पहुंचेगी और शाम 7:40 बजे […]
विज्ञापन
रांची : रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877/12878) मुरी स्टेशन पर भी रुकेगी. इस बाबत कोलकाता स्थित दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय से सर्कुलर जारी कर दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
रांची से रवाना होने के बाद गरीब रथ एक्सप्रेस शाम 5:38 बजे मुरी पहुंचेगी और शाम 7:40 बजे वहां रवाना होगी. वहीं, दिल्ली से आनेवाली गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह 9:38 बजे मुरी पहुंचेगी और सुबह 9:40 बजे वहां से रवाना होगी. वहीं, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (15021) महुदा में रुकेगी. ट्रेन सुबह 3:12 बजे महुदा पहुंचेगी और सुबह 3:14 बजे वहां से रवाना होगी. वहीं, गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस रात 2:21 बजे महुदा पहुंचेगी और रात 2:23 बजे वहां से रवाना होगी. यह ठहराव 17 सितंबर से लागू होगा.
हटिया खड़गपुर ट्रेन आज परिवर्तित समय पर जायेगी : आद्रा मंडल के अनारा एवं गढ़ ध्रुवेश्वर स्टेशनों के बीच ब्लॉक लेने के कारण ट्रेन संख्या 58026 हटिया-खड़गपुर पैसेंजर परिवर्तित समय पर जायेगी. ट्रेन शनिवार को अपने निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे के बाजय परिवर्तित समय सुबह 10:30 बजे खुलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




