रांची : अग्निशमन के पास कितनी मंजिल तक लगी आग बुझाने का उपकरण है : हाइकोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2019 8:41 AM
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को अपर बाजार के कॉमर्शियल भवनों के बेसमेंट में चलनेवाली दुकानों और गोदामों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस एचसी मिश्र और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए महानिदेशक अग्निशमन को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को अपर बाजार के कॉमर्शियल भवनों के बेसमेंट में चलनेवाली दुकानों और गोदामों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस एचसी मिश्र और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए
महानिदेशक अग्निशमन को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने जानना चाहा कि बहुमंजिली इमारतों में कितनी मंजिल तक आग लगने पर उसे बुझाने का उपकरण अग्निशमन विभाग के पास उपलब्ध है? अपर बाजार जैसे क्षेत्र के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग से कैसे बचाव किया जा सकता है?
खंडपीठ ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी. मामले की अगली सुनवाई अब चार सप्ताह के बाद होगी. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि अपर बाजार में कई कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग नहीं है. पार्किंग में भी दुकान व गोदाम बना दिया गया है. यदि आग लग जाये, तो वहां दमकल की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










