रांची : जनता को परेशान करना बंद करे सरकार : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मोटरयान (संशोधन) अधिनियम के विरोध में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला. अलबर्ट एक्का चौक पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला फूंका. कार्यकर्ता ‘जनता का आर्थिक शोषण बंद करो…’, ‘हिटलरी फरमान वापस लो…’, ‘जनता को परेशान करना बंद करो…’ आदि नारे लगा […]
विज्ञापन
रांची : मोटरयान (संशोधन) अधिनियम के विरोध में रांची महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला. अलबर्ट एक्का चौक पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार का पुतला फूंका.
कार्यकर्ता ‘जनता का आर्थिक शोषण बंद करो…’, ‘हिटलरी फरमान वापस लो…’, ‘जनता को परेशान करना बंद करो…’ आदि नारे लगा रहे थे. कहा कि आम जनता में भय का माहौल पैदा कर उनसे जुर्माने की राशि सरकार वसूल रही है. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस संशोधित मोटरयान अधिनियम को काले कानून की संज्ञा देती है. मौके पर संजय पांडेय, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ताआदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










