डीटीओ से 169 लोगों का डीएल निलंबित करने की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : यातायात नियम के उल्लंघन के बाद आपसे जुर्माना वसूला जायेगा. इसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जायेगा. इस कड़ी में ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने सोमवार को फिर 169 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा डीटीओ से की है. यह वे लोग हैं, जिन्होंने सात […]

विज्ञापन

रांची : यातायात नियम के उल्लंघन के बाद आपसे जुर्माना वसूला जायेगा. इसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जायेगा. इस कड़ी में ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने सोमवार को फिर 169 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा डीटीओ से की है. यह वे लोग हैं, जिन्होंने सात और आठ सितंबर को राजधानी में विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन किया था.

विज्ञापन
इससे पहले यातायात नियम के उल्लंघन को लेकर दो बार में 620 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा ट्रैफिक एसपी कर चुके हैं. लाइसेंस निलंबित होने के बाद अगर संबंधित व्यक्ति वाहन चलाते पकड़े जाते हैं, तो उनसे 10 हजार रुपये जुर्माना वसूली का प्रावधान किया गया है. जिन लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है, वे इससे बचाव के लिए 30 दिनों के अंदर डीटीओ के कोर्ट में अपील कर सकते हैं.
5.55 लाख का जुर्माना कटा दो दिनों में : ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम के उल्लंघन के आरोप में दो दिनों में 169 लोगों को कुल 5.55 लाख रुपये का जुर्माना काटा है.
सात सितंबर को बिना हेलमेट पहने 35 लोगों का 1,49,500 रुपये और ट्रिपल राइडिंग में पांच लोगों का 21 हजार रुपये का जुर्माना काटा गया. इसी तरह आठ सितंबर को बिना हेलमेट पहने 66 लोगों का 2,17,500 रुपये, ट्रिपल राइडिंग में 10 लोगों का 48 हजार रुपये और मोटरसाइकिल पर पीछे बिना हेलमेट पहनने के मामले में 53 लोगों का 1,19,000 रुपये का जुर्माना काटा गया.
सख्ती
यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ जारी है ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
इससे पहले 620 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की हो चुकी है अनुशंसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola