रांची : अरसंडे वीआइपी कॉलोनी में बीएयूकर्मी के बंद घर में चोरी

Updated:
विज्ञापन

रांची : कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे स्थित वीआइपी कॉलोनी में बीएयू के रिटायर्ड कर्मी ब्रजकिशोर वर्मा के बंद घर में गुरुवार की देर रात चोरी हो गयी. चोर उनके घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और जेवरात सहित अन्य सामान आराम से लेकर चले गये. हालांकि चोरी कितने की हुई है, इसका पता […]

विज्ञापन
रांची : कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे स्थित वीआइपी कॉलोनी में बीएयू के रिटायर्ड कर्मी ब्रजकिशोर वर्मा के बंद घर में गुरुवार की देर रात चोरी हो गयी. चोर उनके घर का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और जेवरात सहित अन्य सामान आराम से लेकर चले गये. हालांकि चोरी कितने की हुई है, इसका पता नहीं चल सका है. क्योंकि ब्रजकिशोर वर्मा ���त्नी के साथ बेटे के यहां पुणे गये हुए हैं.
शुक्रवार की सुबह में उनके घर में चोरी का अंदेशा पड़ोसियों को हुआ. इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस के अलावा ब्रजकिशोर वर्मा को दी. श्री वर्मा पुणे से रांची के लिए रवाना हो गये हैं. वहीं सूचना पर कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. घर के अंदर जेवरात रखनेवाले कई बॉक्स फेंके हुए थे. जबकि अालमीरा खुला हुआ था. प्रथमदृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों की चोरी हुई होगी. लेकिन श्री वर्मा के रांची लौटने के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि चोर क्या-क्या उनके घर से ले गये.
इस मामले में पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर को सील कर दिया है. अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन में दो बाइक पर सवार पांच-छह लड़के मोहल्ले में घूम रहे थे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी में इन्हीं लोगों की संलिप्तता हो सकती है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola