जेनरेटर कार में आयी खराबी, रांची स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी रही राजधानी ट्रेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 2:05 AM
रांची : रांची-दिल्ली राजधानी ट्रेन में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को हटिया स्टेशन से मेंटेनेंस होने के बाद खुली यह ट्रेन रांची स्टेशन पहुंचते ही खराब हो गयी. इस कारण ट्रेन रांची स्टेशन पर लगभग 40 मिनट तक खड़ी रही. हटिया स्टेशन यार्ड में प्राइमरी मेंटेनेंस का […]
रांची : रांची-दिल्ली राजधानी ट्रेन में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार को हटिया स्टेशन से मेंटेनेंस होने के बाद खुली यह ट्रेन रांची स्टेशन पहुंचते ही खराब हो गयी. इस कारण ट्रेन रांची स्टेशन पर लगभग 40 मिनट तक खड़ी रही. हटिया स्टेशन यार्ड में प्राइमरी मेंटेनेंस का कार्य होता है. इसके बावजूद यह ट्रेन हटिया से खुलने के महज 15 मिनट बाद ही खराब हो गयी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने रांची स्टेशन पर हंगामा भी किया. इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि कुछ तकनीकी खराबी आ गयी है, इसे जल्द दूर कर लिया जायेगा. इसके बाद यात्री शांत हुए.
हटिया स्टेशन से शाम 5.30 बजे ट्रेन खुली. ट्रेन शाम 5.45 बजे रांची स्टेशन पहुंची. रांची स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन में एसी व लाइट ने काम करना बंद कर दिया. ट्रेन में सवार महिला-पुरुष, बच्चे लाइट ऑफ होने पर परेशान हो गये. बच्चे रोने लगे.
इसके बाद यात्रियों ने रेल प्रशासन को खूब खड़ी-खोटी सुनायी. आनन-फानन में इसकी सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी गयी. इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने जेनेरेटर कार की जांच की, तो इसकी खराबी का पता चला. ट्रेन में आगे व पीछे दो जेनेरेटर कर लगे हुए थे. दोनों जेनेरेटर कार में तकनीकी खराबी आ गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










