रांची : पीएम आवास के लाभुक 31 तक अपलोड करें सेल्फी

Updated at : 29 Aug 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पीएम आवास के लाभुक 31 तक अपलोड करें सेल्फी

रांची : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पीएमएवाइ अवार्ड 2019 के तहत विभिन्न कोटि में पुरस्कार देने की पहल की है. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले राज्यों, नगर निगमों व नगर परिषदों के साथ-साथ अच्छे आवास वाले लाभुकों को भी सम्मानित किया जाना है . नगरीय प्रशासन निदेशालय के […]

विज्ञापन
रांची : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पीएमएवाइ अवार्ड 2019 के तहत विभिन्न कोटि में पुरस्कार देने की पहल की है. इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले राज्यों, नगर निगमों व नगर परिषदों के साथ-साथ अच्छे आवास वाले लाभुकों को भी सम्मानित किया जाना है .
नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने बताया कि प्रत्येक राज्य से तीन चयनित पीएम आवासों को भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाना है. उन्होंने पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभुकों से अपील की है कि प्रत्येक लाभुक अपने आवास की अधिकतम दो फोटो व दो सेल्फी मोबाइल ऐप के माध्यम से अपलोड कर सकता है. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से PMAY(U) नामक एेप डाउनलोड करने के बाद लाभुक को अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा. इसके बाद लाभुक इस मोबाइल एेप में अपने आवास की सेल्फी क्लिक करके अपलोड कर सकेगा.
बढ़ायी गयी है अंतिम तिथि: श्री वर्णवाल ने बताया कि पीएम आवास की सेल्फी पीएमएवाइ मोबाइल एेप पर अपलोड करने की आखिरी तिथि बढ़ कर 31 अगस्त हो गयी है. उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लाभुकों तक इस मुहिम के बारे में जानकारी पहुंचे, इसके लिए सभी निकायों को अगले तीन दिन व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola