नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सात सितंबर को निकालेगा रैली, सरकार को सौपेगा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

रांची : नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सरकार के नियमों के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है. मंगलवार को एच. एम पब्लिक स्कूल लोअर बाजार में हुई एसोशिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 7 सितंबर को एक विशाल रैली निकाली जायेगी जिसके बाद सरकार को ज्ञापन सौपा जायेगा. एसोसिएशन के […]

विज्ञापन

रांची : नेशनल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सरकार के नियमों के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है. मंगलवार को एच. एम पब्लिक स्कूल लोअर बाजार में हुई एसोशिएशन की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 7 सितंबर को एक विशाल रैली निकाली जायेगी जिसके बाद सरकार को ज्ञापन सौपा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय प्रसाद ने कहा, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त करने के लिए बनाये गये उन नियमों का विरोध किया है जिसमें शहरी क्षेत्र में स्कूल का क्षेत्र 75 डिसमील होना जरूरी है जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक एकड़ की अनिवार्यता बतायी गयी है. एसोसिएशन ने कहा, अगर इस नियम के तहत सरकार ने स्कूलों की मान्यता नहीं दी जो लगभग 15 हजार विद्यालय बंद हो जायेंगे. जिसमें तकरीबन 450000 बच्चे पढ़ते हैं. इस बैठक में अध्यक्ष अक्षय प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय प्रसाद, नंद किशोर, सचिव , कोषाध्यक्ष के साथ कैलाश कुमार, परशुराम प्रसाद कई सदस्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola