रांची : विस मैदान में 29 सितंबर को होगा कुरमी मोर्चा का सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा रांची जिला समिति की बैठक रविवार को होटल गंगा आश्रम हुई. सर्वसम्मति से 29 सितंबर को विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय कुरमी/कुड़मी प्रतिनिधि सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि सम्मेलन में पूरे राज्य से समाज के पांच हजार प्रतिनिधि पारंपरिक वेशभूषा, […]

विज्ञापन
रांची : कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा रांची जिला समिति की बैठक रविवार को होटल गंगा आश्रम हुई. सर्वसम्मति से 29 सितंबर को विधानसभा मैदान में राज्य स्तरीय कुरमी/कुड़मी प्रतिनिधि सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया.
मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि सम्मेलन में पूरे राज्य से समाज के पांच हजार प्रतिनिधि पारंपरिक वेशभूषा, हथियार, ढोल, नगाड़ा के साथ शामिल होंगे. कहा कि कुरमी/कुड़मी(महतो) को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने, समाज की वर्तमान स्थिति, भाषा संस्कृति पर विशेष चर्चा की जायेगी.
यह भी कहा कि सरकार विधानसभा चुनाव से पूर्व कुरमी/कुड़मी(महतो) को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं करती है तो आनेवाले चुनाव में सरकार के विरोध में समाज वोट करेगा. मोर्चा के केंद्रीय सचिव रामपाेदो महतो ने कहा कि एक साजिश के तहत कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे यह समाज संवैधानिक अधिकारों से वंचित रह गया है.
केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपलाल महतो ने कुरमी/कुड़मी समाज के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया. बैठक में ओमप्रकाश महतो, राजकुमार महतो, सुषमा देवी, अजय महतो, बीरेंद्र महतो, सोनालाल महतो, संजय महतो, नरेश महतो, ललित महतो, भूषण महतो, अनिल महतो, ब्रजलाल महतो, लालो देवी, हरिप्रसाद महतो, भीम महतो आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola