रांची : चाकू का भय दिखा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने महिला को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को मनीष साव को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मूल रूप से चोरेया का रहनेवाला है. वर्तमान में वह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में […]
विज्ञापन
रांची : एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने महिला को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को मनीष साव को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मूल रूप से चोरेया का रहनेवाला है.
वर्तमान में वह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करता है़ पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करायी है. पुलिस आरोपी को शनिवार को जेल भेजेगी. पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर में अकेली थी. तभी आरोपी उसके घर में घुस आया. इसके बाद उसने गलत करने की कोशिश की़ जब उसने इसका विरोध किया, तब आरोपी ने चाकू निकाल उसे मारने की धमकी देकर अपने कब्जे में कर लिया.
इसके बाद उसने दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी ने शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी़ बाद में महिला ने अपने परिजनों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन