रांची : पचास टीमों सहित 120 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2019 9:38 AM
विज्ञापन
रांची : खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स से शुक्रवार को रांची वाइल्ड एडवेंचर रैली का उदघाटन खेल सचिव राहुल शर्मा ने फ्लैग ऑफ कर किया. स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ झारखंड, पर्यटन विभाग, जेटीडीएस और रांची एडवेंचर व्हीलर्स के संयुक्त तत्वावधान में वाइल्ड एडवेंचर कार रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर साझा के […]
विज्ञापन
रांची : खेलगांव के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स से शुक्रवार को रांची वाइल्ड एडवेंचर रैली का उदघाटन खेल सचिव राहुल शर्मा ने फ्लैग ऑफ कर किया. स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ झारखंड, पर्यटन विभाग, जेटीडीएस और रांची एडवेंचर व्हीलर्स के संयुक्त तत्वावधान में वाइल्ड एडवेंचर कार रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर साझा के उप निदेशक वेद रत्न मोहन, जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
देश भर की पचास टीमें ले रही हैं हिस्सा
वाइल्ड एडवेंचर रैली में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की 50 टीमें सहित 120 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. 25 टीमें झारखंड से और चार महिला टीम व एक यूएस व 20 टीमें देश के विभिन्न राज्यों से इस कार रैली में हिस्सा ले रहीं हैं. साझा की ओर से 16 से 18 अगस्त तक इस रैली के छठवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है.
प्राकृतिक स्थानों से होते हुए रांची आयेंगी टीमें
रैली के दौरान सभी भाग लेने वाली कारें रांची के आसपास के सुंदर और मनोरम प्राकृतिक स्थानों को कवर करते हुए मधुबन, खंडोली, धनबाद होते हुए गंतव्य स्थल पतरातू पहुंचेगी जहां रैली समाप्त होगी. 18 अगस्त को पतरातू में समापन समारोह होगा. इसमें पांच वर्गों में पुरस्कार दिये जायेंगे. रैली में वार क्लास, झारखंड प्रो क्लास, झारखंड अमेच्योर क्लास, युगल जोड़ी के लिए विशेष पुरस्कार और ऑल विमेंस के पुरस्कार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










