रांची : देर रात पहाड़ी मंदिर पहुंचे भक्त, करेंगे पूजा-अर्चना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2019 9:34 AM
विज्ञापन
रांची : आज सावन की तीसरी सोमवारी व नागपंचमी है़ ऐसा संयोग वर्षों के बाद मिला है. आज पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटेगी़ भक्त भोलेबाबा का जलाभिषेक और नाग देवता की पूजा-अर्चना करेंगे़ परिवार की रक्षा की कामना करेंगे़ इधर, तीसरी सोमवारी को बाबा को जलाभिषेक करने के लिए काफी […]
विज्ञापन
रांची : आज सावन की तीसरी सोमवारी व नागपंचमी है़ ऐसा संयोग वर्षों के बाद मिला है. आज पहाड़ी मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटेगी़ भक्त भोलेबाबा का जलाभिषेक और नाग देवता की पूजा-अर्चना करेंगे़
परिवार की रक्षा की कामना करेंगे़ इधर, तीसरी सोमवारी को बाबा को जलाभिषेक करने के लिए काफी संख्या में भक्त देर रात चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी तट से जल लेकर पहाड़ी मंदिर पहुंचे़ बाबा के जयकारे लगाये़ काफी भक्त आम्रेश्वर धाम और सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए.
बाबा का किया जलाभिषेक: रविवार को पहाड़ी मंदिर में भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई थी. भक्तों की सुविधा के लिए अरघा लगाया गया है़ नाग पंचमी को लेकर पहाड़ी मंदिर परिसर में संपेरे पहुंच चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










