रांची : महासभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी

Updated at : 05 Aug 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महासभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी

रांची : अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में महासभा 81 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी. प्रत्याशियों की घोषणा एक माह बाद बासुकीनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर की जायेगी. उन्हाेंने कहा कि भाजपा या धर्मनिरपेक्ष दल केवल सत्ता सुख के लिए सरकार बनाते हैं. सुश्री राजश्री […]

विज्ञापन

रांची : अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में महासभा 81 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी. प्रत्याशियों की घोषणा एक माह बाद बासुकीनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर की जायेगी. उन्हाेंने कहा कि भाजपा या धर्मनिरपेक्ष दल केवल सत्ता सुख के लिए सरकार बनाते हैं. सुश्री राजश्री रविवार को प्रेस क्लब में महासभा की कार्यसमिति की बैठक में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि अब भाजपा हिंदू की बात नहीं करती है, बल्कि हिंदुइज्म की बात करती है.

भाजपा से हिंदू महासभा का विश्वास उठ चुका है. बैठक में महासभा की प्रदेश कमेटी की घोषणा की गयी. कमेटी की घोषणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने की. सरोज सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश सचिव, प्रकाश चंद्र वर्मा को प्रदेश महासचिव और सुशील उपाध्याय व मनोज सोनी को जिला महासचिव बनाया गया है. कुछ दिनाें बाद पुन: पदाधिकारियों की घोषणा की जायेगी. यह जानकारी सुभाष कुमार सिन्हा ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola