रांची विवि ने 72 शिक्षकों और कर्मचारियों की फाइल जमा की
Updated at : 02 Aug 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार के निर्देश पर रांची विवि प्रशासन ने गुरुवार को चार नवांगीभूत कॉलेज (पीपीके कॉलेज बुंडू, बीएन जालान कॉलेज सिसई, केसीबी कॉलेज बेड़ो व मांडर कॉलेज) के कुल 72 शिक्षकों व कर्मचारियों से संबंधित सूचनाएं अलग-अलग फाइल में जमा कर दी है. देर शाम सभी फाइलों को उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा […]
विज्ञापन
रांची : राज्य सरकार के निर्देश पर रांची विवि प्रशासन ने गुरुवार को चार नवांगीभूत कॉलेज (पीपीके कॉलेज बुंडू, बीएन जालान कॉलेज सिसई, केसीबी कॉलेज बेड़ो व मांडर कॉलेज) के कुल 72 शिक्षकों व कर्मचारियों से संबंधित सूचनाएं अलग-अलग फाइल में जमा कर दी है.
देर शाम सभी फाइलों को उच्च शिक्षा निदेशालय में जमा किया गया. ज्ञात हो कि विवि प्रशासन ने बुधवार को ही शिक्षकों व कर्मचारियों से संबंधित सूचनाओं को निदेशालय में जमा किया था, लेकिन अटेंडेंस की विस्तृत जानकारी नहीं रहने और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की अलग-अलग फाइल नहीं बनाये जाने पर उसे वापस कर दिया गया था.
इधर, झारखंड वित्त विभाग ने केसीबी कॉलेज बेड़ो के लगभग 25 कर्मचारियों के संबंध में विशेष अॉडिट कराने का निर्णय लिया है. विशेष अॉडिट टीम दो व तीन अगस्त को कॉलेज में जाकर इसकी जांच करेगी. नवांगीभूत कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों के संबंध में सात अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अवमानना मामले में सुनवाई होनेवाली है.
इसी संदर्भ में राज्य के सभी नवांगीभूत कॉलेज के 122 शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाते हुए सरकार ने उनके संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है. शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रोन्नति, सेवा समंजन, वेतन निर्धारण, वेतन का भुगतान, अटेंडेंस आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




