रांची : सदस्यता अभियान के लिए समयदानी कार्यकर्ता तैयार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : भाजपा ने राज्य में सदस्यता अभियान चलाने के लिए 6151 समयदानी कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की है. ये राज्य के 29434 बूथों पर सदस्यता अभियान की निगरानी करेंगे. प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता एक से सात अगस्त तक घर से बाहर रहकर अभियान को गति देंगे. प्रत्येक समयदानी कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा ने राज्य में सदस्यता अभियान चलाने के लिए 6151 समयदानी कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की है. ये राज्य के 29434 बूथों पर सदस्यता अभियान की निगरानी करेंगे. प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता एक से सात अगस्त तक घर से बाहर रहकर अभियान को गति देंगे. प्रत्येक समयदानी कार्यकर्ता लगभग पांच बूथों पर सदस्यता अभियान में शामिल होंगे. प्रदेश के सभी 513 मंडलों में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रवाना किया. रांची में मंत्री सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को रवाना किया.

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ीं दर्जनों महिलाएं : भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश के तहत लालपुर मंडल कार्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया.

मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने लालपुर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी. अभियान के बाद वार्ड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह आदि उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola