रांची : वीमेंस कॉलेज छोड़ 10 कॉलेज के कर्मियों को मिली प्रोन्नति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची विवि प्रशासन ने रांची वीमेंस कॉलेज में प्रधान सहायक के पद पर प्रोन्नति का मामला फिलहाल स्थगित रख दिया है. हालांकि कुल 10 कॉलेज में 13 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गयी है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अलग-अलग कॉलेजों में सिर्फ प्रधान सहायक और सहायक एकाउंटेंट के खाली पड़े […]
विज्ञापन
रांची : रांची विवि प्रशासन ने रांची वीमेंस कॉलेज में प्रधान सहायक के पद पर प्रोन्नति का मामला फिलहाल स्थगित रख दिया है. हालांकि कुल 10 कॉलेज में 13 कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गयी है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अलग-अलग कॉलेजों में सिर्फ प्रधान सहायक और सहायक एकाउंटेंट के खाली पड़े पद को भरने के लिए कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गयी है.
इनमें जेएन कॉलेज धुर्वा में मीना सिन्हा व दीपांजलि कुमारी, डोरंडा कॉलेज में जीवन बा, एसएस मेमोरियल कॉलेज में श्रवण कुमार व अजय कुमार प्रसाद, मारवाड़ी कॉलेज में सोहराई साव व अनिल कुमार, सिमडेगा कॉलेज में अजय सिन्हा, केअो कॉलेज गुमला में वाल्टर खलखो, बीएस कॉलेज लोहरदगा में मो सज्जाद अंसारी, बीएन जालान कॉलेज सिसई में साधो उरांव, पीपीके कॉलेज बुंडू में नगेंद्र नाथ महतो और केसी कॉलेज बेड़ो में निरंजन कुमार को प्रोन्नति दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन