चान्हो : पत्नी की हत्या कर फंदे से झूला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चान्हो में एक ही दिन दंपती का शव मिलने से सनसनी चान्हो : थाना क्षेत्र में रविवार को एक दंपती का शव अलग-अलग जगह से बरामद होने से सनसनी फैल गयी. बताया जा रहा है कि गणेशपुर निवासी 50 वर्षीय विकास टोप्पो का पेड़ में फंदे से लटका शव गांव से दो किलोमीटर दूर मेलानी […]
विज्ञापन
चान्हो में एक ही दिन दंपती का शव मिलने से सनसनी
चान्हो : थाना क्षेत्र में रविवार को एक दंपती का शव अलग-अलग जगह से बरामद होने से सनसनी फैल गयी. बताया जा रहा है कि गणेशपुर निवासी 50 वर्षीय विकास टोप्पो का पेड़ में फंदे से लटका शव गांव से दो किलोमीटर दूर मेलानी टोंगरी में मिला.
वहीं उसकी पत्नी टेरेसा टोप्पो (45 वर्ष) का शव गणेशपुर स्थित उसके घर के कमरे से बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार टेरेसा टोप्पो की हत्या की गयी है. उसके सिर में जख्म के निशान हैं. शव से आ रही बदबू से संभावना है कि उसकी हत्या दो दिन पहले की गयी है. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
पति-पत्नी के बीच हमेशा होती थी मारपीट : थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि विकास टोप्पो व टेरेसा टोप्पो घर में अकेले रहते थे. उनकी एक बेटी थी, जिसकी शादी हो चुकी है. अकेले रहने के कारण दंपती में हमेशा मारपीट होती रहती थी.
शनिवार को विकास टोप्पो को घर में ताला बंद कर गांव में घूमते देखा गया था. इसके बाद रविवार को सूचना मिली कि उसका शव मेलानी टोंगरी में एक पेड़ से लटका हुआ है. संभावना है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार की रात पहले विकास टोप्पो ने झगड़े के बाद पत्नी की मारपीट कर हत्या की व शनिवार को मानसिक तनाव में मेलानी टोंगरी में पेड़ में अपने फुलपैंट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन