रांची : झापा केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का हुआ पुनर्गठन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जनवरी में होनेवाले केंद्रीय महाधिवेशन के मद्देनजर किया गया है पुनर्गठन एनोस एक्का अध्यक्ष और उमेश पांडेय महासचिव बने रांची : झारखंड पार्टी में गति लाने, चुनाव की बेहतर तैयारी व जनवरी में होनेवाले केंद्रीय महाधिवेशन के मद्देनजर पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है़ एनोस एक्का अध्यक्ष, किरण आइंद कार्यकारी अध्यक्ष, […]
विज्ञापन
जनवरी में होनेवाले केंद्रीय महाधिवेशन के मद्देनजर किया गया है पुनर्गठन
एनोस एक्का अध्यक्ष और उमेश पांडेय महासचिव बने
रांची : झारखंड पार्टी में गति लाने, चुनाव की बेहतर तैयारी व जनवरी में होनेवाले केंद्रीय महाधिवेशन के मद्देनजर पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है़
एनोस एक्का अध्यक्ष, किरण आइंद कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक कुमार भगत प्रधान महासचिव, देव कुमार धान, ओम प्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार मैती व अमरेन समद उपाध्यक्ष, उमेश कुमार पांडेय महासचिव सह प्रवक्ता, परमेश्वर महतो, सुभाष कोंगाड़ी व अमित रंजन प्रवक्ता, सिरिल हंस कोषाध्यक्ष और सुगढ़ सामुएल डोडराय, फिलिप सोय, सुफल उरांव, प्रदीप सोरेन व जेम्स लुगुन सचिव बनाये गये है़ं विजय गुड़िया, प्रमोद खेस, संजीव मैती, वीरेंद्र कुमार तिवारी, गजाधर ओहदार, हेरमन टोप्पो व शेखावत अंसारी संयुक्त सचिव होंगे़
मेनोन एक्का होंगी महिला समिति की अध्यक्ष
इसके अतिरिक्त मेनोन एक्का महिला समिति की अध्यक्ष व अर्पणा हंस महासचिव, निरल टोपनो युवा समिति के अध्यक्ष, आयरीन एक्का कार्यकारी अध्यक्ष, मदन कुमार गोंझू महासचिव, लालकेश्वर दास व रिंकू कुमार अग्रवाल आइटी सेल के संयोजक, डमरुधर दास सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष, प्रो दीपक प्रसाद बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष, मसीह दास गुड़िया महासचिव और शैलेंद्र कुमार मैती झारखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष बनाये गये है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन