रांची : गजानंद नगर निगम और घनश्याम आरआरडीए के टाउन प्लानर बनाये गये

Updated at : 11 Jul 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गजानंद नगर निगम और घनश्याम आरआरडीए के टाउन प्लानर बनाये गये

रांची : नगर विकास विभाग के नगर निवेशक गजानंद राम को एक बार फिर रांची नगर निगम का नगर निवेशक (टाउन प्लानर) बनाया गया है. नगर विकास विभाग के कार्य के अतिरिक्त उन्हें निगम के नगर निवेशक का प्रभार दिया गया है. नगर विकास विभाग ने बुधवार को कुल नौ पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. […]

विज्ञापन
रांची : नगर विकास विभाग के नगर निवेशक गजानंद राम को एक बार फिर रांची नगर निगम का नगर निवेशक (टाउन प्लानर) बनाया गया है. नगर विकास विभाग के कार्य के अतिरिक्त उन्हें निगम के नगर निवेशक का प्रभार दिया गया है.
नगर विकास विभाग ने बुधवार को कुल नौ पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इसमें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे घनश्याम अग्रवाल को आरआरडीए का टाउन प्लानर बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के मुख्य अभियंता नीलमणि तिर्की की सेवा जल संसाधन विभाग को वापस कर दी गयी है.
ज्ञात हो कि राज्य गठन के बाद से ही समय-समय पर गजानंद राम रांची नगर निगम के टाउन प्लानर बनते आये हैं.अधीक्षण अभियंता को ही मुख्य अभियंता का प्रभार : रांची नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता अजीत लुईस लकड़ा को धनबाद नगर निगम का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है. वहीं, निगम के अधीक्षण अभियंता राजदेव सिंह को नगर निगम का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया है.
पथ निर्माण विभाग के अरुण कुमार को नगर निगम का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. जल संसाधन विभाग के ललन कुमार को आरआरडीए का कार्यपालक अभियंता बनाया गया है. वहीं, धनबाद नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह को चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
अधिसूचना जारी होते ही दोनों ने लिया प्रभार
नगर विकास विभाग ने पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना दोपहर में जारी कर दिया. अधिसूचना जारी होते ही गजानंद राम ने नगर निगम का और घनश्याम अग्रवाल ने आरआरडीए के टाउन प्लानर का पदभार ग्रहण कर लिया. निगम के वर्तमान नगर निवेशक मनोज कुमार ने नये टाउन प्लानर का स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola