रांची : 9.73 लाख लोगों ने भरा आयकर रिटर्न

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : झारखंड में 85,71,852 पैन धारक है़ं इसमें से 9,72,668 धारकों ने वर्ष 2018-19 में आयकर रिटर्न दाखिल किया़ वहीं देश में 46़ 10 करोड़ से ज्यादा पैन धारकों में से 6 करोड़, 31 लाख 84 लाख पैन धारकों ने रिटर्न फाइल किया़ राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी के सवाल पर केंद्रीय वित्त राज्य […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड में 85,71,852 पैन धारक है़ं इसमें से 9,72,668 धारकों ने वर्ष 2018-19 में आयकर रिटर्न दाखिल किया़ वहीं देश में 46़ 10 करोड़ से ज्यादा पैन धारकों में से 6 करोड़, 31 लाख 84 लाख पैन धारकों ने रिटर्न फाइल किया़ राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी के सवाल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन को यह जानकारी दी़ श्री ठाकुर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में झारखंड से प्रत्यक्ष कर का संग्रहण 6933.66 करोड़ रुपये किया गया़
जबकि देश में प्रत्यक्ष कर संग्रहण 11,37,685.41 करोड़ रहा़ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में करदाता आधार को बढ़ाने के लिए सरकार अनेक उपाय कर रही है़ संपत्ति, शेयर, बांड, बीमा, विदेश यात्रा, डीमैट अकाउंट, सहित कई वित्तीय निवेश और व्यवहार के लिए पैन अनिवार्य किया गया है़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola