रांची : पंडरा बाजार से नशे की 880 पुड़िया जब्त

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी की पान और किराना दुकानों में छापेमारी के बाद बुधवार को औषधि निरीक्षकों की टीम ने पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति के बालाजी ट्रेडर्स के यहां छापेमारी की. औषधि निरीक्षक उत्कलमणि की टीम जब बाजार समिति में पहुंच कर जांच शुरू की, तो बालाजी ट्रेडर्स के यहां रॉकेट मुन्नका के 880 पाउच […]

विज्ञापन
रांची : राजधानी की पान और किराना दुकानों में छापेमारी के बाद बुधवार को औषधि निरीक्षकों की टीम ने पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति के बालाजी ट्रेडर्स के यहां छापेमारी की. औषधि निरीक्षक उत्कलमणि की टीम जब बाजार समिति में पहुंच कर जांच शुरू की, तो बालाजी ट्रेडर्स के यहां रॉकेट मुन्नका के 880 पाउच मिले. टीम ने नशे की पुड़िया को जब्त कर लिया.
इसके अलावा टीम ने जांच के क्रम में बोरिक एसिड के 207 पॉकेट बरामद किये, जिन्हें जब्त कर लिया गया. जानकारी के अनुसार बोरिक एसिड का पुड़िया भी मिली है, जिसकी बिक्री बिना लाइसेंस के हो रही थी.
बोरिक एसिड का उपयोग आयुर्वेदिक दवा के रूप में किया जाता है. इसका क्रय-विक्रय लाइसेंस लेकर करना होता है. टीम ने लाइसेंस की मांग की, तो संचालक द्वारा कोई प्रमाण पत्र नहीं प्रस्तुत किया गया. जानकारी के अनुसार दुकान संचालक पर अभियोजन दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी. जांच टीम में उत्कलमणि के अलावा औषधि निरीक्षक प्रतिभा झा, स्वप्न निखिल आदि शामिल थे. वहीं, पुलिसकर्मी भी छापेमारी कर रही टीम के साथ थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola