ePaper

बुंडू़ : हेमंत ने कहा, झामुमो की सरकार बनी तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

Updated at : 10 Jul 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
बुंडू़ : हेमंत ने कहा, झामुमो की सरकार बनी तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

बुंडू़ : हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो की सरकार बनी तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण दिया जायेगा़ पूर्ववर्ती झामुमो सरकार में भी महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया था़ श्री सोरेन बुंडू में रमेश सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर बोल रहे थे़ उन्होंने कहा कि आरक्षण मिलने से महिलाएं आगे […]

विज्ञापन
बुंडू़ : हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो की सरकार बनी तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50% आरक्षण दिया जायेगा़ पूर्ववर्ती झामुमो सरकार में भी महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया था़ श्री सोरेन बुंडू में रमेश सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर बोल रहे थे़ उन्होंने कहा कि आरक्षण मिलने से महिलाएं आगे बढ़ेंगी़ साथ ही बुंडू को जिला बनाने पर विचार किया जायेगा, हालांकि यह नीतिगत मामला है़
श्री सोरेन ने कहा कि रमेश सिंह मुंडा के हत्यारे सलाखों के पीछे है़ं कानून उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देगी और उनके परिवारवालों को न्याय मिलेगा़ उन्होंने आम लोगों से कहा कि शहादत दिवस पर संकल्प लें कि महापुरुषों के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे़
विधायक विकास मुंडा ने कहा कि स्व पिता के सपनों के अनुरूप तमाड़ विधानसभा क्षेत्र को बनाने का कार्य करेंगे़ सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने भी संबोधित किया़ मौके पर अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया़ इस अवसर पर अभिषेक कुमार पिंटू, लक्ष्मी कुमार गुप्ता, कामेश्वर यादव, हर्षवर्द्धन शर्मा, मेथा पाल, असलम अंसारी, राजीव लोचन महतो सहित कई लोग मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola