रांची़ : दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा
Updated at : 09 Jul 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : एजेसी एसके पांडे की अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करनेवाले आरोपी विष्णु चरण मुंडा को दस साल जेल की सजा सुनायी है. साथ ही अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर नौ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. गौरतलब है कि अभियुक्त को […]
विज्ञापन
रांची़ : एजेसी एसके पांडे की अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करनेवाले आरोपी विष्णु चरण मुंडा को दस साल जेल की सजा सुनायी है. साथ ही अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर नौ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. गौरतलब है कि अभियुक्त को अदालत ने तीन जुलाई को दोषी करार दिया था.
अभियोजन की अोर से मामले में छह गवाही दर्ज करायी गयी थी. मामला बुंडू थाना कांड संख्या 40/17 दिनांक 23/7/17 से संबंधित है. अभियुक्त असम राइफल्स में कार्यरत था. पीड़िता अभियुक्त की साली है. अभियुक्त की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी थी. पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर दो वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा. बाद में अभियुक्त ने दूसरी युवती से शादी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




